नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके विराट को क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन शुभकामनाओं के साथ वह टीम इंडिया की रन मशीन बन चुके विराट को और भी ज्यादा रन बरसाते रहने की दुआ और उसी जुनून से खेलने की उम्मीद भी विराट से लगा रहे हैं। विराट को उनके बर्थडे पर महान बल्लेबाज सचिन ने भी विश किया। सचिन के अलावा और भी कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट को बर्थडे विश किया। अपना 31वां बर्थडे विराट कोहली अपनी पत्नी ंअनुष्का शर्मा के साथ भूटान में मना रहे हैं। अपने बर्थडे पर मिलने वाली विशेज के लिए विराट कोहली ने ट्वीट कर सभी का आभार जताया है। इस ट्वीट में विराट ने अनुष्का संग एक प्यारी सी तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह सुबह की चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं।सचिन तेंडुलकर ने विराट संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, श्आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विराट! ऐसे ही रन बरसाना जारी रखें और इसी जुनून के साथ भारत का नेतृत्व करें! शुभकामनाएं।श्वीरेंदर सहवाग ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने खास अंदाज में विश किया। इस तस्वीर में विराट सचिन तेंडुलकर से कुछ बात कर रहे हैं और साथ में वीरेंदर सहवाग खड़े हैं। सहवाग ने लिखा, बॉल हमेशा ही आपको इतनी ही बड़ी दिखे (विराट अपने हाथों से कुछ इशारा कर रहे हैं) और आपकी बैटिंग हमेशा ही 5 बटन जैसी हो, जो भी बैटिंग देखे वह रिफ्रेश हो जाए। बादलों की तरह छाए रहो हमेशा खुश रहो।