छठ पूजा को रूट डार्वजन लागू
छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार और शनिवार को छठ पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए मानकऊ नहर घाट पर पूजा की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा के समय मानकमऊ नहर ही ओर किसी भी तरह के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। एसएसपी ने पूजा के समय सभी तरह के वाहनों के आवागम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
शुक्रवार को शाम को पूजा की जाएगी। जिस कारण दोपहर दो बजे से रात को नौ बजे तक सभी मानकऊ की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जबकि शनिवार को सुबह के समय छठ पूजा होगी। जिसे देखते हुए सुबह दो बजे से नौ बजे तक मानकमऊ नहर की ओर किसी भी तरह के वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गयाहै।
यहां से गुजरेंगे वाहन
1-नकुड़ से मानकऊ की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। ये सभी वाहन नकुड़ से सरसावा की ओर होकर जाएंगे।
2- चौकी फन्दपुरी से मानकमऊ की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
3- मानकमऊ पुलिया से मानकमऊ चौकी की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
4- चौकी शाहजंहापुर से शहर की ओर आने वाला वाहन नकुड़ तथा चिलकाना की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
5- नकुड़-गंगोह की ओर जाने वाली सभी प्रकार की बसें सरसावा होकर आएंगी और जाएंगी