• Home
  • >
  • कमलनाथ सरकार को राहत,भोपाल लौटे विधायक बिसाहू लाल
  • Label

कमलनाथ सरकार को राहत,भोपाल लौटे विधायक बिसाहू लाल

CityWeb News
Sunday, 08 March 2020 07:31 PM
Views 731

Share this on your social media network

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मतभेदों की खबर के बीच कांग्रेस के कई विधायक एक बार फिर भोपाल लौट आए हैं। शनिवार को निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के बाद अब विधायक बिसाहू लाल सिंह भी बेंगलुरु से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बिसाहू ने कांग्रेस के साथ किसी भी मतभेद से इनकार करते हुए कमलनाथ को अपना समर्थन देने की बात कही है। पूर्व में कमलनाथ सरकार पर संकट होने की खबर सामने आने के बाद ही कांग्रेस के गुट के चार विधायक लापता बताए जा रहे थे। इनमें से हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लापता तीन विधायकों में से सुरेंद्र सिंह शेरा भी अब वापस लौट आए थे।इसके बाद रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बिसाहू लाल सिंह को लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। बघेल से बातचीत के बाद ही बिसाहू भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने फ्लाइट में अपनी एक फोटो भी पोस्ट की। बिसाहू लाल ने कहा कि वह भोपाल पहुंचकर सीएम कमलनाथ से भेंट करेंगे। बिसाहू से पहले भोपाल पहुंचे सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा था, श्मैं अपनी बेटी के इलाज के लिए बेंगलुरु में था। मुझे किसी ने भी बंधक नहीं बनाया था। मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ से बहुत जल्द मुलाकात करूंगा।श्मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। 2 विधायकों का निधन होने से वर्तमान में 228 सदस्य हैं। कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। इसके अलावा 4 निर्दलीय विधायक, 2 बीएसपी (एक पार्टी से निलंबित) और 1 एसपी विधायक का भी समर्थन मिला हुआ है। इस तरह कांग्रेस के खेमे में फिलहाल 121 विधायक हैं, वहीं बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है। अगर 10 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो जाएं तो विधानसभा में बीजेपी का आंकड़ा 117 यानी बहुमत से एक सीट ज्यादा हो जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश की मौजूदा सरकार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web