• Home
  • >
  • रावण को सहारनपुर से मिली सबसे ज्यादा ताकत यही खाई सबसे ज्यादा लाठियां
  • Label

रावण को सहारनपुर से मिली सबसे ज्यादा ताकत यही खाई सबसे ज्यादा लाठियां

CityWeb News
Tuesday, 22 September 2020 03:10 PM
Views 1089

Share this on your social media network

रिपोर्ट- दीपक अरोड़ारावण को सहारनपुर से मिली सबसे ज्यादा ताकत, यही खाई सबसे ज्यादा लाठियां



आजाद समाज के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने प्रेस वार्ता में जनपद के बारे में बात करते हुए कहां की उनके आंदोलन की शुरुआत सबसे पहले सहारनपुर से ही हुई है, सबसे ज्यादा लाठियां खाई हो या पहचान पाई हो सब सहारनपुर में ही हुआ। उन्होंने कहा कि अत्याचार, अन्याय, अपने अधिकार और सुरक्षा के लिए शुरू किए गए आंदोलन ने आज पूरी दुनिया और देश में नाम कमाया है। जिसका श्रेय उन्होंने समर्पित नौजवानों और बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया।


                     इसके साथ ही उन्होंने आज हुए जिला सहारनपुर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष की घोषणा के बारे में सभी ईमानदार और कर्मठ नौजवानों को मौका देने की बात कही। जिसके बाद सहारनपुर जिला अध्यक्ष की कमान संभालने का मौका अनिल कुमार ओजस्वी को दिया गया।


                    जिसके बाद उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ओजस्वी पर भरोसा जताते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और यह जनता के सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर रहेगी। साथ ही  गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी  या अन्य समाज  का व्यक्ति या कोई भी महिला आएगी तो उसे न्याय दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन-धन से उनकी सेवा करने के लिए मौजूद रहेंगे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web