• Home
  • >
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
  • Label

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

CityWeb News
Friday, 09 October 2020 11:12 AM
Views 313

Share this on your social media network

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक राम विलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम निधन हो गया। 74 वर्षीय पासवान ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। रामविलास पासवान के निधन की पुष्टि उनके बेटे और एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।''आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राम विलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का ऑपरेशन भी हुआ था। राम विलास पासवान पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे। पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे।

देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ''केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।''   

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान के निधन से मैंने अपना दोस्त और मजबूत सहयोगी खो दिया।

नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर थे। वे प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, मजबूत संगठनकर्ता और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रामविलास पासवान का दाह संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार की नीतीश सरकार ने निर्णय लिया है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web