• Home
  • >
  • नवरात्र सभी के लिए कल्याणकारी व समृद्धशाली : ज्ञानानंद
  • Label

नवरात्र सभी के लिए कल्याणकारी व समृद्धशाली : ज्ञानानंद

CityWeb News
Saturday, 06 April 2019 10:22 PM
Views 681

Share this on your social media network

सहारनपुर। श्री कृष्ण कृपा एवं जीओ गीता परिवार सहारनपुर द्वारा भारतीय नववर्ष व नवसम्वत् 2076 के पावन उपलक्ष में सामूहिक हवन यज्ञ व गीता पाठ का आयोजन स्थानीय ज्वालानगर, सीताराम मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में आचार्य रितेश भारद्वाज द्वारा मंत्रोच्चारण हवन यज्ञ प्रारंभ किया गया व पूज्य स्वामी ज्ञानानंद की वाणी से गीता जी से लिए गये विशेष यज्ञों वाले 512 श्लोकों को मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन में आहूतियां दी गयी। पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दूरभाष के माध्यम से सभी भक्तों को भारतीय नववर्ष व नव सत्वत 2072, व चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। परिवार द्वारा 9 हवन कुण्ड के माध्यम से सैकड़ों परिवार के लोगों, बच्चों महिला वृद्धों ने सामूहिक गीता जी के मंत्रों से हवन यज्ञ किया। हवन यज्ञ में पवन कुमार, अजय मलिक, संजय रवि, अशोक बजाज, अशोक राम, आहूजा, राजकुमार विज, बाल मुकुन्द छाबडा, प्रवीन आनंद अरोडा, एस.के.अरोडा, ओ.पी.वधवा, सचिन छाबडा, राजकुमार कालडा, श्याम छाबडा, अनिल, हरीश नारंग, राजेश, रवि, संदीप अग्रवाल, मुकेश रवि, राकेश किनरा, सुरेश रवि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web