• Home
  • >
  • उपचुनावों में भी मोदी लहर, 59 सीटों में से 40 सीटें जीती
  • Label

उपचुनावों में भी मोदी लहर, 59 सीटों में से 40 सीटें जीती

CityWeb News
Wednesday, 11 November 2020 11:20 AM
Views 480

Share this on your social media network

उपचुनावों में भी मोदी लहर, 59 सीटों में से 40 सीटें जीती


    बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी लहर तो दिखा ही, मगर देश के 11 राज्यों में हुए 59 सीटों पर उपचुनाव में भी मोदी का मैजिक खूब चला। देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों में भाजपा को शानदार जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने 59 सीटों में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है और विपक्ष को यह बता दिया है कि मोदी मैजिक अभी खत्म नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 19 सीट जीतकर प्रदेश सरकार की नींव और मजबूत कर दी है। यूपी, एमपी और मणिपुर में बेहतर प्रदर्शन किया है। 


चुनाव आयोग की ओर से मध्यरात्रि को जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने गुजरात में सभी आठ सीटें, उत्तर प्रदेश में सात में से छह सीटें और मणिपुर में तीन सीटें जीत लीं। इतना ही नहीं, कर्नाटक में भी भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं। हालांकि झारखंड में भाजपा कमाल नहीं कर पाई है। भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में एक भी सीट हाथ नहीं लगी है। 


   झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो और दुमका, दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखने में सफलता पाई है और जहां बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगश्वर महतो को चौदह हजार से अधिक मतों से पराजित किया वहीं दुमका में मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन ने ग्यारहवें चरण तक लगातार पिछड़ने के बाद भाजपा की लुईस मरांडी को लगभग छह हजार मतों से पराजित किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web