• Home
  • >
  • दिल्ली हिंसा की टाइमिंग पर गृह मंत्रालय का संदेह
  • Label

दिल्ली हिंसा की टाइमिंग पर गृह मंत्रालय का संदेह

CityWeb News
Monday, 24 February 2020 08:18 PM
Views 743

Share this on your social media network

नई दिल्ली। सोमवार सुबह से ही मीडिया में दो खबरें चल रही हैं। पहली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत की और दूसरी देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में हिंसा की। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह भारत दौरा कई मायनों में अलग है। पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति केवल भारत यात्रा पर आए हों। इससे पहले हर बार अमेरिकी राष्ट्रपति भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान भी जरूर जाते थे। पहली बार किसी देश के राष्ट्र प्रमुख का एक लाख से ज्यादा भारतीयों ने एक जगह एकत्र होकर स्वागत किया है। ऐसे ही कई बिंदु हैं जो इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा को अलग बनाते हैं। ऐसे खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में अचानक से हिंसा का फैलना कई सवाल खड़े करते हैं। गृह मंत्रालय ने आशंका जताई है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हिंसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जारी यात्रा के मद्देनजर करायी गई प्रतीत होती है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आशंका जताई है कि कुछ लोग ट्रंप के सामने भारत की छवि खराब करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने हिंसा के लिए इस समय को चुना है। गृह सचिव केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात हैं, दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक नियंत्रण कक्ष में हैं और राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा के मद्देनजर स्थिति पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web