• Home
  • >
  • पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, मसूरी और आसपास क्षेत्रों में बारिश
  • Label

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, मसूरी और आसपास क्षेत्रों में बारिश

CityWeb News
Saturday, 04 January 2020 05:20 PM
Views 614

Share this on your social media network

नई दिल्ली। देश के कई पहाड़ी इलाकों में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ते ही मसूरी के कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा और धनोल्टी क्षेत्र में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान पर्यटक खूब मजे करते दिखे। बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास से शहरों की गाड़ियों का काफिला मसूरी की ओर चल पड़ा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शनिवार को जारी है। सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।मसूरी शहर में ओलावृष्टि के साथ तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जनवरी से मौसम बदलने का अनुमान है। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भी बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। औली में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। यहां सड़क पर कई फीट बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों के वाहन उसमें फंस गए थे। रात अधिक होने पर वे वाहन वहीं पर छोड़कर पैदल ही जोशीमठ के लिए निकल गए थे। शनिवार और उसके बाद रविवार यानी वीकेंड होने की वजह से भारी संख्या में लोगों के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है।हिमाचल के आदिवासी बहुल जिले किन्नौर के कल्पा में हल्की बर्फबारी (0.2 सेमी) हुई, जबकि भुंतार (7.8 मिमी), शिवबाग (6.2 मिमी) और मनाली (1 मिमी) सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। राज्य में केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।सिंह ने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली और डलहौजी में तापमान शून्य से 1.2 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि शिमला, सोलन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमशरू 0.7, 2 और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने कहा, श्कश्मीर में कई स्थानों, जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई।श्अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों ही केंद्र - शासित क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा, श्हल्की से मध्यम बर्फबारी छह से सात जनवरी की शाम में हो सकती है।श् अधिकारी ने बताया कि ताजा बर्फबारी से घाटी में रहनेवाले लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और रात के तापमान में भी सुधार हुआ। श्रीनगर में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे दर्ज किया गया, जो कि बृहस्पतिवार रात में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमार्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान रात में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। पहलगाम क्षेत्र में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web