• Home
  • >
  • नोएडा मे जारी होगा ग्रीन पटाखा लाइसेंस, आज आवेदन का आखिरी दिन
  • Label

नोएडा मे जारी होगा ग्रीन पटाखा लाइसेंस, आज आवेदन का आखिरी दिन

CityWeb News
Sunday, 08 November 2020 11:55 AM
Views 425

Share this on your social media network

नोएडा मे जारी होगा ग्रीन पटाखा लाइसेंस, आज आवेदन का आखिरी दिन


उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस बार पुलिस द्वारा ग्रीन पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के नोएडा जोन में रविवार तक लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकता है। जांच के बाद आवेदन करने वालों लाइसेंस बांटे जाएंगे। जिसके लिए लॉटरी की प्रक्रिया का इस्तेमाल होगा।


बता दें नोएडा पुलिस ने 4 से 8 नवंबर तक की तारीख को पटाखों के लाइसेंस के लिए रखा था। इस दौरान शनिवार शाम तक करीब 200 लोगों ने पटाखों की बिक्री के लाइसेंस के लिए संपर्क किया था। जिसका पता रविवार को ही लग सकेगा कि कितने लोगों ने आवेदन किया है।


वही इससे पहले जिले में प्रशासन की तरफ से ग्रीन पटाखा के लिए अस्थाई लाइसेंस बांटे जाते थे। जिले में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बार ग्रीन पटाखा के लिए लाइसेंस देने का अधिकार पुलिस के पास है।


गौतमबुद्धनगर के कमिश्नर आलोक सिंह ने जिले के तीनों जोन के डीसीपी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया है। जोन के डीसीपी ही नियमानुसार ग्रीन पटाखा बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस देंगे। वहीं ग्रीन पटाखा भंडारण, बिक्री सहित अन्य पर पुलिस की सीधी निगरानी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।


जानकारी देते हुए डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि रविवार को आवेदन करने का अंतिम दिन है। इसके बाद लॉटरी के जरिए अस्थाई लाइसेंस बांटे जाएंगे। नियमानुसार यहां केवल ग्रीन पटाखों की ही ब्रिक्री होगी। अन्य पटाखों की बिक्री पर पहले से ही रोक है। अवैध तरीके से किसी भी प्रकार का पटाखा बेचने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web