• Home
  • >
  • महाएग्जिट पोलः फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी का अनुमान
  • Label

महाएग्जिट पोलः फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी का अनुमान

CityWeb News
Monday, 21 October 2019 07:55 PM
Views 695

Share this on your social media network

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होते ही एग्जिट पोल्स ने नतीजों की भविष्यवाणी कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली परीक्षा कहे जा रहे इन चुनावों में लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा हरियाणा में भी खट्टर सरकार के एक बार फिर से बहुमत के साथ वापसी की उम्मीद जताई है।
सभी सर्वे में दोनों ही राज्यों में साफ तौर पर बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले टाइम्स नाउ के सर्वे की बात करें तो यहां हरियाणा में बीजेपी के 71 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को महज 11 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं। वहीं महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार 230 सीटों के साथ बहुमत हासिल करती हुई दिख रही है, जबकि कांग्रेस 48 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। राज्य में अन्यों के खाते में भी 10 सीटें जा सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी का शिवसेना और कांग्रेस का एनसीपी के साथ गठबंधन है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 166 से 194 सीटों का अनुमान जताया गया है। इसमें शिवसेना को 57-70 और बीजेपी को 109 ये 124 तक सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इसमें एनसीपी को 40-50 और कांग्रेस को 32-40 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्यों के हिस्से भी 22-34 सीटें जा सकती हैं। सी वोटर के सर्वे में भी महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 204 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन को 69 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं 15 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं। न्यूज 18 के सर्वे में बीजेपी और शिवसेना के 243 सीटों के साथ सबसे आगे रहने का अनुमान है। इसमें बीजेपी को 130 और शिवसेना को 113 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को 41 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस को 21 और एनसीपी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं। जन की बात के सर्वे में महाराष्ट्र में बीजेपी 135 और शिवसेना 81 सीटों के साथ सत्ता में वापसी कर सकती हैं। वहीं एनसीपी 41 और कांग्रेस 24 सीटों पर सिमट सकती हैं। राज्य में अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं हरियाणा में बीजेपी 52 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में भी 9 सीटें जा सकती हैं। जबकि जेजेपी को 9 और आईएनएलडी को 1 सीट मिल सकती है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web