• Home
  • >
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस
  • Label

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

CityWeb News
Wednesday, 11 October 2017 11:53 AM
Views 1381

Share this on your social media network

उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में त्रिवेंद्र रावत सरकार अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का तोहफ़ा दे सकती है।जानकारी के अनुसार बुधवार को कैबिनेट के एजेंडे में करीब पौने दो लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को एड हॉक बोनस देने का प्रस्ताव आना तय है। इन करीब 1,60,000 कर्मचारियों में से 1,40,000 कर्मचारी राज्य सरकार के हैं बाकी नगर निगमों, पालिकाओं और विभिन्न निगमों के हैं। 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। इन सभी को 7,000 रुपये बोनस मिलेगा। इससे सरकार पर 150 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी कहा कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने जा रही है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web