• Home
  • >
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री का टिकट बदलने पर भड़के समर्थक, हाईवे जाम, गाड़ी रोकी
  • Label

पूर्व केंद्रीय मंत्री का टिकट बदलने पर भड़के समर्थक, हाईवे जाम, गाड़ी रोकी

CityWeb News
Thursday, 28 March 2019 07:43 PM
Views 596

Share this on your social media network

लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का टिकट बदलने की सूचना से कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थक भड़क उठे। लखनऊ पार्टी कार्यालय जा रहे जितिन प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने जेबीगंज और मैगलगंज में रोक लिया। जमकर हंगामा हुआ। समर्थक सड़क पर बैठ गए। जितिन प्रसाद की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। पुलिस को हाईवे खाली कराने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। बावजूद इसके कार्यकर्ता जितिन प्रसाद के समर्थन में वहां डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि जितिन प्रसाद का चुनाव क्षेत्र कांग्रेस हाईकमान न बदले।
यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद पिछले दो चुनावों से धौरहरा लोकसभा से लड़ रहे हैं। इस बार भी पार्टी ने पहली लिस्ट में उनका नाम धौरहरा लोकसभा सीट के लिए घोषित किया था। फिर अचानक से जतिन के लखनऊ से लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई। इसी के साथ धौरहरा लोकसभा में कांग्रेस का प्रचार अभियान भी धीमा हो गया। इन सबके बीच मीडिया के एक वर्ग में जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने की खबरें भी उड़ी। इन अटकलों और खबरों के बीच में गुरुवार को जितिन प्रसाद अपने घर शाहजहांपुर से लखनऊ के लिए निकले। उनका लखनऊ जाने की सूचना पर रास्ते में पड़ने वाले जेबीगंज और मैगलगंज में तमाम समर्थक जमा हो गए। भीड़ इतनी बड़ी कि पुलिस को सड़क पर रस्से लगाने पड़ गए। बावजूद इसके जैसे जितिन प्रसाद की गाड़ी जेबीगंज में पहुंची कार्यकर्ताओं ने वाहन को घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद से मांग की कि वे धौरहरा से ही चुनाव लड़े।
कार्यकर्ता इस बात पर अड़े थे कि उनको लखनऊ जाने नहीं दिया जाएगा। इस अफरा-तफरी और हंगामे के बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाया। कार्यकर्ताओं की जिद देख जितिन प्रसाद अपने कार से उतरे और उनके बीच गए। जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। लखनऊ में पार्टी आलाकमान के पास जा रहे हैं। वहां जाकर यहां की स्थिति अभी बताएंगे। जितिन प्रसाद ने कहा कि धौरहरा की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इतना प्यार धरती के किसी भी कोने में नहीं मिल सकता।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web