• Home
  • >
  • लड़कियों से फ्लर्ट करते समय बिलकुल ना करें ये गलतियां वरना पड़ सकते हैं महंगा -
  • Label

लड़कियों से फ्लर्ट करते समय बिलकुल ना करें ये गलतियां वरना पड़ सकते हैं महंगा -

CityWeb News
Wednesday, 22 February 2017 11:48 AM
Views 3361

Share this on your social media network

कुछ ज्यादा ही उत्साह और स्मार्ट बनने के चक्कर में लड़के अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि उनकी चाल उन पर ही भारी पड़ जाती है।
हर किसी का दिल कभी ना कभी किसी ना किसी के लिए धड़कता जरूर है। मगर सामने वाले के दिल तक अपनी बात पहुंचाने में अक्सर लंबा समय लग जाता है। खास तौर से लड़कों के लिए, क्योंकि लड़कियों का दिल जीतना इतना आसान नहीं है और इसकी शुरुआत ज्यादातर लड़के फ्लर्ट से करते हैं ताकि लड़की को इंप्रेस कर सकें। कई लड़के तो दिलफेक आशिक बन जाते हैं, जहां उनका सिक्का जम गया, वहां उनकी बल्ले-बल्ले।
हालांकि कुछ ज्यादा ही उत्साह और स्मार्ट बनने के चक्कर में लड़के अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि उनकी चाल उन पर ही भारी पड़ जाती है। तो आइए आपको उन गलतियों से आगाह कर दें, ताकि आप इससे बच सकें और जिससे आप प्यार करते हैं उसका दिल जीत सकें।
- लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लड़के दिखावा जरूर करते हैं। मगर इसके चक्कर में ही कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। हालांकि कुछ लड़कियों पर दिखावे का असर भी होता है, लेकिन जो समझदार लड़की होती है उसे इसका पता चल जाता है। वह समझ जाती है कि लड़का दिखावटी है और दिखावटी लोगों का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

- वहीं बहुत कम ही लड़के होते हैं, जो लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेते। ज्यादातर लड़के झूठ के सहारे ही लड़कियों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। मगर जब इस बात का पता लड़की को लगता है तो किरकिरी हो जाती है। ऐसे में लड़की तो हाथ से जाती ही है, साथ ही कई और नुकसान हो जाते हैं। - कुछ लड़के फ्लर्ट करते समय बिना मतलब की तारीफ करने लगते हैं। बातों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं। मगर इसके चक्कर में वो कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो लड़की समझ जाती है। वैसे तो कुछ लड़कियों को झूठी तारीफ भी पसंद होती है, लेकिन ज्यादातर लडकियां इससे नफरत करती हैं, क्योंकि उन्हें अपनी सच्चाई अच्छे से पता होती है।
- कुछ लड़के, लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में उन्हें अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बहुत कहानियां सुनाते हैं। इनमें से कई कहानियां झूठी होती हैं, जो अपने आप पता चल जाती है और झूठ का पता चलने पर लड़की इंप्रेस तो दूर शक्ल तक देखने से कतराने लगती है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +