• Home
  • >
  • मिशन शक्ति’ अभियान के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट से साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन
  • Label

मिशन शक्ति’ अभियान के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट से साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन

CityWeb News
Sunday, 18 October 2020 02:27 PM
Views 615

Share this on your social media network

मिशन शक्ति’ अभियान के दूसरे दिन कलेक्ट्रेट से साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का प्रदर्शन

सहारनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षाए सम्मान एवं स्वावलम्बन बनाने के लिए शुरू किये गये ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं की साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का डेमो प्रदर्शन किया गया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि महिला एवं बालिकाओे को आत्म निर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि कल सेे 25 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही उनकी लाभाप्रद सराकरी योजनाओं का लाभ दिया जायेंगा। 

संजीव वालिया आज यहां कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत साईकलोथॉन का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत गोष्ठियां व कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षाए पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध संबंधी कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कानून में दिये गये अधिकारों की जानकारी दी जायेंगी। महिलाओं की साइकिल रैली में लगभग 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया तथा मिशन शक्ति के तहत क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा ताइक्वांडो खेल का डेमो प्रदर्शन भी कराया गया।  

साइकिल रैली का शुभारंभ महापौर सहारनपुर श्री संजीव वालिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया।  इस मौके पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह,  नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह,  जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी, साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया सहारनपुर के फाउंडर प्रेम सिंह, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अश्विनी श्रीवास्तवन तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web