• Home
  • >
  • बदला मौसम...पांच दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान
  • Label

बदला मौसम...पांच दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान

CityWeb News
Friday, 22 March 2019 10:35 PM
Views 1001

Share this on your social media network

वाराणसी। मार्च का अंत करीब आने के साथ गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ गया है। धूप असहनीय हो गई है। पिछले पांच दिनों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है। दिन का तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक है। अठारह मई को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिगी सेल्सियस तक पहुंच जाएंगा।
तीखी धूप से लोग परेशान हो उठे हैं। दिन में निकलने से लोग अब बचने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पन्द्रह मार्च के बाद एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर पड़ा था। पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा और बीच-बीच में हुई बूंदाबादी से तापमान गिर गया था। इसका असर समाप्त होने के बाद तापमान फिर बढ़ने लगा है, जिससे गर्मी महसूस की जा रही है। अब ऐसा कोई सिस्टम बनता नहीं दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में कोई कमी आए।
मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के का कहना है कि 25-26 मार्च के आसपास बादल छाने और बूंदाबादी का अनुमान है। इसके अलावा ऐसी कोई संभावना नही हैं, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा सके। पिछले तीन सालों से मार्च के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बढ़ता तापमान स्वाभाविक है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web