• Home
  • >
  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोलियां
  • Label

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोलियां

CityWeb News
Tuesday, 27 October 2020 11:22 AM
Views 412

Share this on your social media network

बिहार में चुनाव का असर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल


 बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हुआ है जानकारी के मुताबिक विसर्जन के दौरान गोलियां चली जिसमें 5 लोग घायल भी हो गए जबकि एक शख्स की मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।


    यह घटना बिहार के मुंगेर की है जहां दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा की खबर सामने आई है इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की भी खबर है जिसमें करीब 17 पुलिस वालों को चोटे आई। पुलिस ने इस बीच 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना मुंगेर में तब हुई जब 28 अक्टूबर को यहां चुनाव होने हैं मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर शहर के पंडित दीनदयाल चौक के पास शंकरपुर की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान यह बवाल हुआ। 


    दरअसल पुलिस चुनाव को देखते हुए 26 अक्टूबर की शाम तक विसर्जन करा लेने की बात कह रही थी और इसकी तैयारी में जुटी थी। जिस दौरान शंकरपुर की प्रतिमा को जल्दी विसर्जन के लिए कहा गया और इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बहस हुई।तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रोड़े बाजी और फायरिंग शुरु की गई।


             इस घटना में 18 वर्षीय अनुराग कुमार को सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल भी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।


     मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है और दोषियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार जानबूझकर कुछ लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाते हुए माहौल को खराब किया और भीड़ को पुलिस के खिलाफ उकसाया गया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web