• Home
  • >
  • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट PM मोदी का 'गुरूर' में लिया गया फैसला, इससे सिर्फ जापान का फायदा- मनमोहन सिंह
  • Label

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट PM मोदी का 'गुरूर' में लिया गया फैसला, इससे सिर्फ जापान का फायदा- मनमोहन सिंह

CityWeb News
Wednesday, 08 November 2017 11:06 AM
Views 1171

Share this on your social media network

अहमदाबाद (7 नवंबर): पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अहमदाबाद में कारोबारियों को संबोधित करते हुए नोटबंदी और GST को जहां भारतीय लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए घाकत बताया वहीं उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ज्यादा किराए वाली बुलेट ट्रेन योजना लॉन्च की। ये महज दिखावा है। इससे सिर्फ जापान का फायदा होगा।
मनमोहन सिंह ने सवाल कि क्या बुलेट ट्रेन पर सवाल उठाने से कोई विकास विरोधी और GST-नोटबंदी पर सवाल उठाने से कोई टैक्स चोर हो जाता है। मनमोहन सिंह ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री ने मौजूदा रेलवे ट्रैक्स को अपग्रेड कर हाई स्पीड ट्रेन जैसे विकल्पों पर विचार किया था। इतना ही नहीं मनमोहन सिंह बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट गुरूर के चलते लिया गया फैसला है।
एक साल पूरे होने से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें महात्मा गांधी की याद दिलाई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि एक महात्मा गांधी ने कहा था कि दुनिया ने जब भी आप डाउट में रहें तो गरीब का चेहरा सोचें। अपने आप से पूछे- क्या ये उसे फायदा करेगा ? क्या ये मुखमरी को खत्म करेगा।
मनमोहन सिंह यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर हमारे लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए काला दिन है और 8 नवंबर को उस दुर्भाग्यपूर्ण नीति के एक साल पूरे होने वाले हैं, जिसने लोगों को पीछे धकेल दिया। 86 फीसदी करंसी को बदलने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पूरी दुनिया में किसी ने आज तक नहीं लिया है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी और गलत तरीके से GST लगाने से जहां भारत का नुकसान हो रहा है वहीं इससे चीन को फायदा मिल रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि इतने बड़े फैसले लेने से पहले क्या उन्होंने गरीबों के हित का सोचा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web