पटना। बिहार में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, कई के बेघर होने की भी खबर आ रही है। यहां तक कि राजधानी पटना में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। हालात ये हो गए हैं राजधानी के कई पॉश इलाकों में नाव चल रही है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा कि राज्य प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों की मदद की जा रही है। इधर, मौसम विभाग ने 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मतलब साफ है कि स्थिति अभी और बिगड़ सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की स्थिति पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कल से ही कई इलाकों में भीषण बारिश हो रही है। गंगा में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, श्इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन मुस्तैदी से लोगों की मदद करने में जुटा है।श् उन्होंने कहा, श्ऐसी स्थिति किसी के हाथ में नहीं है, यह एक प्राकृतिक चीज है। सभी पीने का पानी मुहैया कराने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोईघर चालू किए जा रहे हैं।