• Home
  • >
  • दीपावली पर मंडल में 117 करोड़ का भुगतान
  • Label

दीपावली पर मंडल में 117 करोड़ का भुगतान

CityWeb News
Wednesday, 11 November 2020 12:20 PM
Views 429

Share this on your social media network

दीपावली पर मंडल में 117 करोड़ का भुगतान


दीपावली पर मंडल में 117 करोड़ का भुगतान चीनी मिलों पर अफसरों का दबाव काम करता दिख रहा हैं। दीपावली पर मंगलवार को मंडल में 117 करोड़ का भुगतान हुआ है। गन्ना अधिकारियों के अनुसार, सहारनपुर ज़िले में 24 करोड़, मुजफ्फरनगर में 82 व शामली में 11 करोड़ का भुगतान हुआ है। इसे मिलाकर देंखे तो मंडल में 83.41% भुगतान हो गया हैं


  हालांकि अभी इसके बाद भी मंडल में चीनी मिलों पर गत वर्ष का 1,043 करोड़ का बड़ा बकाया लंबित रह गया हैं। ब्याज अलग हैं। जिलेवार देंखे तो सहारनपुर ज़िले में गत वर्ष का 81.29 प्रतिशत गन्ना भुगतान हो गया हैं। 312 करोड़ का बकाया अभी भी शेष हैं। मुजफ्फरनगर ज़िले में 89.75% भुगतान हो गया हैं, 349 करोड़ का बकाया है। शामली ज़िले में अभी गत वर्ष का 68.6% ही भुगतान हो पाया हैं। 382 करोड़ का चीनी मिलों पर बकाया हैं।


उप गन्ना आयुक्त डॉ दिनेश्वर मिश्र व जिला गन्ना अधिकारी केएम मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंडल में 117 करोड़ व सहारनपुर ज़िले में 24 करोड़ का भुगतान दीपावली पर हुआ है। 1,043 करोड़ का बकाया शेष हैं जो भी जल्द कराया जाएगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web