• Home
  • >
  • किसानों ने जाम कीं सड़कें, रोकीं ट्रेनें, दिल्ली में भी कई मेट्रो स्टेशन बंद
  • Label

किसानों ने जाम कीं सड़कें, रोकीं ट्रेनें, दिल्ली में भी कई मेट्रो स्टेशन बंद

CityWeb News
Friday, 26 March 2021 12:07 PM
Views 415

Share this on your social media network

किसानों ने जाम कीं सड़कें, रोकीं ट्रेनें, दिल्ली में भी कई मेट्रो स्टेशन बंद       तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 मार्च, शुक्रवार को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाएगी। 


दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

किसान आंदोलनकारियों के भारत बंद को लेकर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिन मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है, उनमें टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। 


हिमाचल से आने वाले लोगों को हो रही परेशानी

भारत बंद के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर किसानों आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। हिमाचल से आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोका गया, हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विभिन्न किसान संगठनों के लोग धरने में हुए सम्मिलित हुए हैं और हिमाचल से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। 


भारत बंद के चलते चार शताब्दी ट्रेन रद्द

तीनों कृषि कानूनों के चलते किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां किसान आंदोलनकारी 31 स्थानों पर धरने पर बैठे हैं। अंबाला और फिरोजपुर मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं अब तक चार शताब्दी ट्रेन को रद्द किया जा चुका है। 


राहुल गांधी ने भारत बंद का किया समर्थन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। उन्होंने आगे लिखा कि आंदोलन देशहित में और शांतिपूर्ण हो।


रेवाड़ी में भारत बंद का असर नहीं

तीनों कृषि कानूनों को लेकर बुलाए गए भारत बंद का असर हरियाणा के रेवाड़ी में बिल्कुल दिखाई नहीं पड़ रहा है। यहां रोजाना की तरह सभी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। 


रोहतक-पानीपत हाईवे को किया जाम

किसानों के भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में नजर आ रहा है। किसानों ने रूखी में रोहतक-पानीपत हाईवे जाम कर दिया। वहीं, ढकोली जीरकपुर रोड भी बंद कर दिया गया।


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर लगाए बैरिकेड

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया। किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं। किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है।


भारत बंद के दौरान कुछ कुछ प्रदर्शनकारियों का एक समूह गाजीपुर बॉर्डर पर नाचते-गाते हुए दिखाई दिया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web